फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू ने अब तक 578 सांपों को पकड़कर बचाई कई जिंदगियां, 19 बार सांप ने काटा, लेकिन नहीं हुआ कोई भी असर

Sun, 27 Jun 2021 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

सोनू ने कहा कि सांपों को पकड़ते हुए उन्हें 19 बार काटा भी है, लेकिन जहर का शरीर पर कुछ भी असर नहीं हुआ। यह मेरे के लिए कुदरत का एक वरदान है।
विज्ञापन
सोनू ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके घर, दुकान या फिर कहीं सांप नजर आए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कितना भी जहरीला सांप क्यों न हो। सोनू को फोन करें और वह इसे पकड़ लेगा। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की भुंतर तहसील के खोखण गांव के सोनू ठाकुर को हर शख्स जानता है। सोशल मीडिया पर सोनू ठाकुर के सांप पकड़ने के वीडियो को सैकड़ों लोग देखते हैं। सोनू ठाकुर अब तक 578 सांपों को पकड़ चुके हैं। सांपों को पकड़ने के बाद उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा। यह क्रम लगातार जारी है।

विज्ञापन

अब तक सोनू के की ओर से  पकड़े गए कई सांप तो ऐसे थे, जो काफी खतरनाक माने जाते हैं। हैरान करने वाली बात यह कि सोनू बिना किसी सुरक्षा के हाथों से सांपों को पकड़कर उन्हें जेब में डालते हैं। उन्हें पानी पिलाते हैं। उनके साथ वीडियो भी बनाते हैं। वे पिछले 12 सालों से सांपों को पकड़ रहे हैं। अब सांप पकड़ना उनका शौक बन गया है। सोनू ठाकुर के इस कार्य की लोग सराहना भी करने लगे हैं। सोनू को सांपों से इतना लगाव है कि वे घायल सांपों का इलाज भी करते हैं। सोनू ठाकुर ने कहा कि सांप पकड़ने से एक तो मानव जीवन की रक्षा हो रही है। वहीं, सांप को भी मारने से बचा लेता हूं।

कई लोग अपनी जान बचाने के लिए सांपों को मार देते हैं। हालांकि अब लोग भी जागरूक होने लगे हैं। सांप को मारने के बजाय मुझे फोन करते हैं। उन्होंने कहा कि सांपों को पकड़ते हुए मुझे उन्होंने 19 बार काटा भी है, लेकिन जहर का शरीर पर कुछ भी असर नहीं हुआ। यह मेरे के लिए कुदरत का एक वरदान है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे मारें नहीं बल्कि मुझे फोन करें। जिससे सांप और मनुष्य जीवन दोनों सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें