फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: पतलीकूहल से 43 लाख रुपये का सेब लेकर यूपी का व्यापारी फरार

Mon, 20 Sep 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

सब्जी मंडी पतलीकूहल के प्रधान फतेह चंद ने कहा कि व्यापारी सब्जी मंडी से अपने किसी काम को निपटाने के बहाने खिसक गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू की पतलीकूहल सब्जी मंडी में एक लदानी पर 43 लाख रुपये का सेब लेकर फरार हो गया है। उसकी पहचान रामलखन, पुत्र अवतार गांव माहुनाथ भंजन, मोहल्ला साहीकटरा, जिला और तहसील महु (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस धोखाधड़ी के बाद सब्जी मंडी के आढ़तियाें में हड़कंप मच गया है। हालांकि, आढ़तियों को धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने सब्जी मंडी से भेजी गईं सेब की गाड़ियां रास्ते में ही रुकवा दीं।

विज्ञापन


साथ ही उक्त व्यापारी के खिलाफ पतलीकूहल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सब्जी मंडी पतलीकूहल के प्रधान फतेह चंद ने कहा कि व्यापारी सब्जी मंडी से अपने किसी काम को निपटाने के बहाने खिसक गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो गया। मामला पुलिस के ध्यान में लाने के बावजूूद सब्जी मंडी से खरीदकर भेजी गईं सेब की गाड़ियों को रास्ते में रुकवा दिया गया है।

हर साल विभिन्न मंडियों में इस तरह के मामले सामने आते हैं। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बहरहाल, लाखों की देनदारी चुकाए बिना व्यापारी के फरार होने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। अब शिकायत के आधार पर छानबीन आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें