फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, जिंदा जल गया मजदूर

Thu, 14 Sep 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के साथ लगते गांव गोजरा में एक ढाई मंजिला मकान रसोई गैस सिलेंडर के फटने से जलकर राख हो गया। घटना में मकान में रह रहे एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि अन्य चार मजदूर सुरक्षित हैं। घटना में करीब 16 लाख रुपये नुकसान आंका गया है। आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देरशाम करीब साढ़े नौ बजे गोजरा निवासी हीरा लाल पुत्र लुदर चंद के मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। मकान में छह मजदूर रह रहे थे। जिनमें से एक घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा हुआ था।

जबकि पांच मकान में ही थे। गैस लीकेज होने पर खतरा की संभावना को देखते हुए पांचों मकान से बाहर की ओर भागे, लेकिन इस बीच ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने के कारण एक मजदूर मकान से बाहर नहीं निकल पाया। घर की ऊपरी मंजिल में घास व मकान लकड़ी का बना हुआ होने के कारण एकदम आग भड़क गई और मजदूर जिंदा ही जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख नुकसान का आकलन, करोड़ों की संपत्ति बचाई

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 16 लाख रुपये नुकसान आंका गया है। जबकि करोड़ों रुपये की संपत्ति बचाई गई है। मृतक की पहचान विद्या नंद पुत्र महेंद्र (25 वर्ष) गांव कडरूआ डाकघर कुमियाही तहसील त्रिणीगंज जिला सुपोल बिहार के रूप में हुई है।

मृतक मनाली और आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उप-अग्निश्मन अधिकारी मनाली केवल सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी थी।

तहसीलदार मनाली हरीश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। वहीं, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें