फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुलदीप पठानिया बोले- धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Tue, 20 Oct 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रैत (कांगड़ा)।

सार

प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर में धर्मशाला में आयोजित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर में धर्मशाला में आयोजित करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। पर्यटकों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर में सत्र आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


शाहपुर पहुंचने पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष बविता, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरयाम सिंह और ओंकार राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें