हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संसदीय क्षेत्रों और जिलों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। चेयरमैन रवि शर्मा ने ये नियुक्तियां की हैं। इसकी अधिसूचना महामंत्री संगठन राजेश वर्मा की ओर से जारी की गई। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए अनिल शर्मा को वाइस चेयरमैन और सुरेश अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र में संतोष राणा वाइस चेयरमैन और जगदीश ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रदीप मेहता वाइस चेयरमैन और संसार चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए कर्म चंदेल को वाइस चेयरमैन और राकेश जिंटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।