यह सूची सुरेंद्र सोलंकी के हस्ताक्षर से जारी की गई है। सूची के अनुसार अध्यक्ष विशाल चंबयाल, पांच उपाध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, जगदीश सिंह रेड्डी, संजय भारद्वाज, राजेंद्र खोलटा, तपेंद्र सेनी और अनीता वर्मा हैं।
संगठन के 11 समन्वयक रूपेंद्र दौलटा, सुशांत ठाकुर, जयप्रकाश वालिया, राकेश शर्मा, विवेक कटोच, राजेंद्र पाल ठाकुर, असगर अली, बलदेव राज शर्मा, बलबीर सिंह सैनी, राजेंद्र वर्मा और चौधरी धर्मचंद हैं।
संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर, बलजीत सिंह संधू, शमशेर सिंह, सुरेश कुमार ठाकुर, डीपी कलाओ, उमेश सुमन, मोहन सिंह सेनी और श्यामलाल हैं। 14 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
इनमें सुनील शर्मा नूरपुर, मदन चौधरी कांगड़ा, विजय कुमार देहरा, कश्मीर सिंह राणा पालमपुर, नवनीत सूद कुल्लू, मनोज ठाकुर सिरमौर, रतन सिंह ठाकुर बिलासपुर, नरेंद्र संधू हमीरपुर, प्रताप नेगी किन्नौैर, अशोक हंस लाहौल-स्पीति, भीम सिंह सुंदरनगर, जोगिंद्र मंडी, सुशांत ठाकुर सोलन और हरिंद्र सिंह रावत शिमला के अध्यक्ष बनाए हैं।
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चंबयाल कहते हैं कि प्रदेश कार्यकारिणी बनाने से पहले प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य बड़े नेताओं को विश्वास में लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष से संपर्क किया और मालूम हुआ कि हिमाचल किसान कांग्रेस की सभी नियुक्तियां अवैध हैं। इन पदाधिकारियों की सूची पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।