फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर हादसा: पहाड़ी का सर्वे पूरा होने के बाद बहाल होगा सांगला-छितकुल मार्ग

Tue, 27 Jul 2021 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)

सार

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम बुधवार से काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
किन्नौर में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बीते रविवार को सांगला-छितकुल मार्ग पर बटसेरी में पहाड़ी से गिरीं चट्टानों से नौ पर्यटकों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन अब कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। फैसला लिया गया है कि पहले भू वैज्ञानिक पहाड़ी से गिर रहीं चट्टानों की वजह तलाशेंगे। बुधवार से गुंसा की पहाड़ी पर जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम सर्वे शुरू कर देगी। सर्वे की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


उसके बाद ही तय किया जाएगा कि सांगला-छितकुल मार्ग को अभी बहाल करना है या नहीं। इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई गई है। सेरिंगचे, बटसेरी और छितकुल की ओर पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। तीन पंचायतों के लोगों और भारतीय सेना के जवानों के लिए बिजली, पानी की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जोरशोर से काम चल रहा है।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की टीम बुधवार से काम शुरू कर देगी। जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय जानकारों की भी एक टीम गठित की जाएगी। यह सर्वे दो से तीन दिन तक चलेगा। बंद पड़े सड़क मार्ग को अभी नहीं खोला जाएगा। मेडिकल इमरजेंसी में ही इस मार्ग से आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि सर्वे की रिपोर्ट आने तक प्रभावित क्षेत्र की ओर न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें