विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष तुलसी राम का वर्ष 2012 के विस चुनाव में टिकट न मिलने का दर्द आखिर छलक ही आया है। उन्होंने कहा कि 2012 में सिटिंग विधायक होते हुए भी उनका टिकट भरमौर से काट दिया गया था।
यह टिकट सांसद शांता कुमार की बदौलत कटा था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने तो उनके टिकट की जनसभा में घोषणा कर दी थी। पालमपुर में पत्रकार वार्ता में पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि उनका टिकट काटकर उस व्यक्ति को दिया गया, जो प्रधान का चुनाव भी हार चुका था।
भरमौर से इस बार जिया लाल को भाजपा टिकट देती है, तो वे आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा किसी दूसरे को टिकट देती है तो वे पार्टी का पूरा समर्थन करेंगे।