फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को दोहरा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

Tue, 03 Oct 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लाखों घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दोहरा झटका लगा है। सितंबर के बाद अक्तूबर माह में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एजेंसी में यह सिलेंडर उपभोक्ताओं को 686 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं 50 रुपये सर्विस चार्ज के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी में अब 736 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा दूसरी ओर व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी 77 रुपये महंगा मिलेगा।

नए जारी रेट के मुताबिक इस बार व्यावसायिक सिलेंडर 1235 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा सर्विस चार्ज अलग से देने होगा। उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के महंगा होने से सब्सिडी में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1235 में मिलेगा व्यावसायिक गैस सिलेंडर

जिला शिमला सहित अन्य जगहों में लगातार बढ़ते गैस सिलेंडरों के दामों ने लोगों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। महंगाई के इस दौर में रसोई घरों में खाना पकाने वाली गृहणियों समेत दुकानदारों अब बढ़ते सिलेंडर के दामों से परेशान होने लग पड़े है। 

वहीं दूसरी ओर त्योहारी सीजन होने के कारण दुकानदारों को एक साथ कई सिलेंडर स्टॉक में रखने पर भी परेशानी सताने लग पड़ी है। उधर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोतम सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

अगस्त में घरेलू सिलेंडर का दाम 563 रुपये था। जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 603 रुपये थे। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1095 रुपये था। वहीं घर द्वार तक सिलेंडर पहुंचाने के चार्ज अलग से देने पड़ते थे।

कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी अक्तूबर माह में 77 रुपये का इजाफा हुआ है। पिछले महीने जहां इसके दाम 1158 रुपये थे। अब उपभोक्ताओं को कार्मिशयल गैस सिलेंडर लेने के लिए 1235 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें