भरे पूरे कुनबे के 110 वर्षीय मुखिया ने पोते की शादी में ठुमके लगाकर सबको हैरान कर दिया। सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले ये बुजुर्ग हसत राम हैं। पांच बेटों और एक बेटी के पिता हसत राम इससे पहले भी पोते पोतियों की शादी में अपनी मौजूदगी से धूम मचा चुके हैं।
कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के लमेड़ गांव के निवासी हसत राम के तीसरे बेटे प्यार सिंह के पुत्र मनोज की शादी का मौका था। मनोज की बारात त्रेल से आई थी।
दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत मनोजन की शादी में बाराती अपनी धुन में नाच रहे थे कि इसी दौरान अचानक कुनबे के मुखिया हसत राम भी ठुमके लगाने लगे। इस नजारे को देखने वाले हर किसी को हसत राम ने हैरानी में डाल दिया।