फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आईटीबीपी में तैनात हिमाचल के जवान की हृदय गति रुकने से मौत

Wed, 03 Jan 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)

सार

आईटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात घुमारवीं उपमंडल के गाहर गांव निवासी विक्रम सिंह धीमान (56 ) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान विक्रम सिंह धीमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में एएसआई के पद पर तैनात घुमारवीं उपमंडल के गाहर गांव निवासी विक्रम सिंह धीमान (56 ) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान का शव बुधवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विक्रम सिंह धीमान इन दिनों छतीसगढ़ में सेवाएं दे रहे थे। वह करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। अप्रैल में होने वाली बेटे की शादी की तैयारियां भी चल रही थी। छुट्टी के दौरान जब विक्रम घर आए थे तो शादी के लिए काफी इंतजाम करके गए थे।

विज्ञापन


बेटे की घर को रंग-रोगन के अलावा बैंड बाजे वालों और रसोइयों को खुद पेशगी देकर गए थे। अब उन्हें बेटे की शादी को घर आना था। विक्रम सिंह करीब 30 साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। स्थानीय पंचायत प्रधान तारा चंद ने बताया कि विक्रम सिंह धीमान बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज में मिलजुल कर रहते हुए वह हर व्यक्ति की सहायता करते थे। मंगलवार ड्यूटी के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मौत होने का समाचार मिला है। वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें