फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयराम ठाकुर बोले-कभी नहीं किया ओपीएस का विरोध, पाकिस्तान के मॉडल को अपना रही सुक्खू सरकार

Wed, 08 Apr 2026 03:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में रही भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने केंद्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पाकिस्तान के मॉडल को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पाकिस्तान की सरकार वहां कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन को डेफर करती है, ठीक उसी तरह यहां पर भी सुक्खू सरकार कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी डेफर कर रही है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति डगमगाई है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार ही हो रहा है। नेताओं और अधिकारियों पर इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जो आज से पहले कभी नहीं लगे। आने वाले समय में इन सभी विषयों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। चेस्टर हिल मामले पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे प्रकरण पर लीपापोती करने में लगी हुई है, लेकिन अब सबकुछ जनता के सामने आ चुका है। इस मामले में धारा 118 की उल्लंघन के साथ बेनामी ट्रांजेक्शन होने की भी पूरी संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रेवेन्यू सेक्रेटरी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने का प्रयास किया।

विज्ञापन




विज्ञापन

कभी नहीं किया ओपीएस का विरोध
जयराम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने न कभी ओपीएस का विरोध किया था और न ही आगे करेंगे। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में रही भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने केंद्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाया और लाभ लेकर चुनाव जीता। प्रदेश की आर्थिक हालत इतनी माली हो चुकी है कि 2027 में प्रदेश पर आर्थिक संकट उत्पन्न होने वाला है। इसी साल प्रदेश में सबसे ज्यादा सेवानिवृत्तियां होंगी। उस समय ओपीएस के कारण उत्पन्न होने वाले परिणाम सामने आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें