फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- लैंड यूज डील में बदलाव करने के लिए सरकार ने उद्योग से मांगा पैसा

Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर जगह आरोप लगा रहे हैं कि विधायकों को पैसे देकर खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि सभी नौ विधायकों ने मुख्यमंत्री को नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि लैंड यूज डील में बदलाव करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में बहुत बड़ा पैसा मांगा गया है। यह पैसा एक इंडस्ट्री से मांगा गया है। भाजपा सबूत इकट्ठे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कबाड़ लेने के नाम पर एक विभाग खोल देना चाहिए और इसका मंत्री अलग से बना देना चाहिए। सीए सुक्खू कह रहे हैं कि जयराम ठाकुर को सत्ता की भूख है।

विज्ञापन



मगर वह भूल रहे हैं कि हम विपक्ष में हैं और हम उनकी पूजा नहीं करेंगे। हमारा काम विरोध करना है। कांग्रेस के तीन लोग उन्हें छोड़ने को तैयार बैठे हैं। मगर उन्हें लोकसभा चुनाव तक की गोलियां दी जा रही हैं। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष तक चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी क्या हालत है। जून में भाजपा की दो जगह सरकारें बनेगी एक केंद्र में और एक प्रदेश में।
विज्ञापन


पैसा किसने लिया, तथ्य हैं तो बताए सीएम
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर जगह आरोप लगा रहे हैं कि विधायकों को पैसे देकर खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि सभी नौ विधायकों ने मुख्यमंत्री को नोटिस दे दिया है और इसमें सुधीर शर्मा ने कोर्ट में भी मानहानि का दावा किया है। सीएम के पास अगर तथ्य हैं तो बताएं कि कहां पैसा दिया है।

मैं तो कल भी हमीरपुर जा रहा : जयराम
मुख्यमंत्री सुक्खू के जयराम ठाकुर के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच साल तक न जाने की बात पर जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं तो कल भी हमीरपुर जा रहा हूं और मुख्यमंत्री की मनोस्थिति समझने की आवश्यकता है। कंगना रणौत के बीफ खाने के कांग्रेस के दिए जा रहे बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बात को बार बार उठाने की जरूरत नहीं है, जबकि कंगना इसमें अपना स्पष्टीकरण दे चुकी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का घोषणा पत्र, खोखला : डॉ बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है वह खोखला है। उन्होंने जातिगत आरक्षण, मुस्लिम आरक्षण समेत ऐसी कई चीजों को बढ़ावा देने की बात कही है। कांग्रेस दोबारा देश को विभाजन पर खड़ा करना चाहती है। उनका एक ही लक्ष्य है कि मोदी को हटाओ। जबकि मोदी का लक्ष्य देश बचाओ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें