फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से होगी पेयजल समस्या की शिकायत, समाधान नहीं किया तो नपेंगे अफसर

Wed, 01 Aug 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल समस्या की शिकायत अब उपभोक्ताओं को लिखित या फिर फोन से करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईपीएच महकमे की एप को डाउनलोड कर लोग इसके माध्यम से सीधे ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। उपभोक्ताओं के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए राज्य सरकार आईपीएच विभाग की एक एप बनाएगी। 

विज्ञापन


उपभोक्ताओं की शिकायत का निवारण समय पर नहीं किया तो कनिष्ठ अभियंता पर कार्रवाई होगी। सचिव आईपीएच देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस एप से आईपीएच के संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं से सीधे जोड़ने की योजना है। शिकायत तब तक एप में दिखाई देगी जब तक उपभोक्ता को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं किया जाता। रोचक बात यह भी है कि उपभोक्ता एप से पेयजल संबंधी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार
जब तक उपभोक्ता की शिकायत का निवारण नहीं हो जाता, तब तक शिकायत एप में दिखाई देेती रहेगी। जेई के पास विभाग से मिले टैब रहेंगे और उनके पास भी शिकायतें सीधे पहुंचेंगी। एप से की गई शिकायत का निवारण किया जाता है तो इसे एप से संबंधित उपभोक्ता ही हटा सकेगा।

सचिव देवेश कुमार ने कहा कि आईपीएच विभाग की इस एपको तैयार करने के लिए लखनऊ की एक फर्म को जिम्मा सौंपा है। इसके लिए कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। इसके बाद अब कंपनी एपतैयार करके आईपीएच विभाग को देगी।

इस एप से उपभोक्ता शिकायतें कर सकेंगे। उनका कहना है कि अधिकारी इन शिकायतों पर पैनी नजर भी रखेंगे और अगर कोई जेई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें