फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी हाजिर हों, विज्ञापन छपवा कर पूरा पेमेंट न करने का आरोप

Fri, 05 Jan 2018 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 18 जनवरी को सुबह 11:00 बजे हाजिर होने का नोटिस भेजा है। मामला पैसों का भुगतान न करने की शिकायत से जुड़ा है। नोटिस में साफ किया गया है कि राहुल हाजिर नहीं हुए तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उद्योग विभाग के तहत आने वाले हिमाचल प्रदेश माइक्रो एंड स्माल एंटरप्राइसेज फेसिलिटेशन काउंसिल ने राहुल के अलावा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी को भी नोटिस भेजे हैं।

मैसर्ज फर्स्ट न्यूज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने उद्योग विभाग से शिकायत की है कि कांग्रेस का करीब 33 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। 38 लाख के विज्ञापन कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मैसर्ज फर्स्ट न्यूज मीडिया की ओर से निकाले जा रहे स्थानीय समाचार पत्र में छापे।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख रुपये नहीं दिए

इसमें से 22 लाख रुपये का भुगतान तो कर दिया गया लेकिन 16 लाख रुपये नहीं दिए गए। कंपनी के प्रमुख सुरेंद्र हुड्डा की दलील है कि नियमानुसार ब्याज जोड़कर अब ये पेमेंट 16 लाख रुपये से बढ़कर 33 लाख रुपये हो गई है।

इस बारे में पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, हरियाणा कांग्रेस के राज्याध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को लीगल नोटिस दिया गया। बाद में जवाब से संतुष्ट न होने पर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइसेज फेसिलिटेशन काउंसिल रूल्स 2007 के तहत उद्योग विभाग में शिकायत की गई। इसका काउंसिल ने संज्ञान लेकर नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें