फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फबारी से 423 सड़कें और 105 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप, सुबह के समय शिमला से कुफरी की ओर पर्यटक वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 06 Feb 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

रविवार देर शाम तक प्रदेश में करीब 423 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 105 ट्रांसफार्मर और 96 पेयजल योजनाएं ठप हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों की बहाली में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
शिमला में बर्फ से ढके भवन व वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी-बारिश के बाद तीसरे दिन भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। रविवार देर शाम तक प्रदेश में करीब 423 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 105 ट्रांसफार्मर और 96 पेयजल योजनाएं ठप हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों की बहाली में जुटे हुए हैं। एनएच-505 लोसर से आगे, एनएच-305 जलोड़ी पास पर, एनएच-3 दारचा से सरचू के अलावा रोहतांग पास पर और स्टेट हाईवे 26 तांदी से थिरोट के बीच यातायात के लिए नहीं खुल पाए हैं।

विज्ञापन


फिसलन के चलते सुबह 10 बजे से पहले शिमला से कुफरी की ओर पर्यटक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, शिमला से रामपुर, रोहड़ू के लिए बस सेवा बहाल कर दी गई है। उधर, दिसंबर से हो रही भारी बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा है। इस मार्ग पर 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरी है, जिसे हटाना आसान नहीं है। सीजन की बर्फबारी खत्म होते ही सीमा सुरक्षा संगठन अप्रैल में मनाली-लेह मार्ग को यातायात के लिए बहाल करेगा, जबकि मनाली से केलांग तक मार्ग की बहाली का काम चला है। 

वहीं, सड़कें बहाल करने के लिए सरकार ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हैं। विभाग ने 700 मशीनें जेसीबीए डोजर आदि सड़क बहाल करने के लिए लगाई हैं, वहीं 18 हजार कर्मचारियों को फील्ड में लगाया है। पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी के बाद सासे ने पूरे हिमालय क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 400 निजी ठेकेदारों से जेसीबी और डोजर हायर किए हैं। प्रदेश में बर्फबारी से बंद सड़कों, बिजली व पेयजल आपूर्ति की बहाली के लिए पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड व जलशक्ति विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें