फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ज्वालामुखी में 125 कनाल जमीन खरीदेगा हिमुडा, बीओडी की बैठक में मंजूरी

Wed, 29 Jan 2025 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी तहसील के मौहल भाटी में 125 कनाल भूमि खरीदने का फैसला लिया है। बीओडी की बैठक में जमीन खरीदने को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
हिमुडा बीओडी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमुडा ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी तहसील के मौहल भाटी में 125 कनाल भूमि खरीदने का फैसला लिया है। बीओडी की बैठक में जमीन खरीदने को मंजूरी प्रदान की गई। यहां पर फ्लैट के साथ काॅलोनी का भी निर्माण किया जा सकता है। प्लॉट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक में शिमला के निकट जाठियादेवी में निर्मित होने वाली माउंटेन सिटी परियोजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि शिमला की माउंटेन सिटी बनने से शिमला में भीड़भाड़ कम होगी।

विज्ञापन


यह परियोजना आधुनिक शहर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि शिमला के विकास नगर में अत्याधुनिक व्यावसायिक परिसर का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए विषय विशेषज्ञ सलाहकार की सेवाएं ली जाएंगी। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में भूमि की खरीद संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कांगड़ा के नरघोटा में प्रस्तावित पर्यटन गांव परियोजना की भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हिमुडा को औद्योगिक क्षेत्रों में परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए। बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रधान सचिव आवास देवेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हिमुडा संदीप कुमार, गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें