फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्कूलों और कॉलेजों में वर्चुअल कक्षाओं से हो रही पढ़ाई पर निदेशालय की रिपोर्ट तलब

Tue, 23 Aug 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से हो रही पढ़ाई कितनी कारगर साबित हो रही है। इसकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में वर्चुअल कक्षाओं से हो रही पढ़ाई पर रिपोर्ट तलब की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज और स्कूल प्रिंसिपलों से एक सप्ताह में इस बाबत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। प्रदेश के 104 स्कूलों और 75 कॉलेजों में सरकार ने वर्चुअल क्लासरूम बनाए हैं। सितंबर से इन शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के लिए शिक्षा निदेशालय से टीमें भी भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सोमवार को इस बाबत पत्र जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दूरदराज के स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए वर्चुअल क्लासरूम बनाए गए हैं। भौगोलिक तौर पर दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए वर्चुअल क्लासरूम बनाए गए हैं। केंद्रीय वर्चुअल क्लासरूम से इन क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से हो रही पढ़ाई कितनी कारगर साबित हो रही है। इसकी समीक्षा की जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जल्द ही कुछ टीमें इन शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों से वर्चुअल कक्षाएं चलाने में पेश आ रही समस्याओं को बताने के लिए कहा है। जिलों से रिपोर्ट आने के बाद इस संदर्भ में और सुधार लाने के लिए आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें