अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों में अजय मेहता को सोलन 1, पुणे राम पहाड़िया को घुमारवीं, राजीव बाली को सोलन 2, पवनजीत सिंह को धर्मशाला 1, शरद कुमार लगवाल शिमला 1, पारस को धर्मशाला 2, जसवंत सिंह को धर्मशाला 3 भेजा।
ज्योत्सना एस डडवाल कुल्लू, मदन कुमार को चंबा, हंसराज को मंडी 1, प्रीति ठाकुर को ऊना 1, कृष्ण कुमार को नाहन, अमन सूद को शिमला 2, जिया लाल ऊना 2, अर्पणा शर्मा मंडी 2, नरेश कुमार को हमीरपुर भेजा।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों में परवीन चौहान को शिमला, विवेक शर्मा 1 बिलासपुर, रणजीत सिंह को धर्मशाला, अविनाश चंद्र ऊना, राजेश चौहान उपनिदेशक न्यायिक अकादमी शिमला, सचिन रघु को कुल्लू, रजिंदर कुमार मंडी लगाया गया है।
कांता वर्मा हमीरपुर, अभय मंडयाल चंबा, अबीरा वासु को सोलन, सपना पांडे को अतिरिक्त सचिव लॉ हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रताप सिंह नाहन, अरविंद कुमार रिकांगपिओ, परविंदर अरोड़ा को हाईकोर्ट में सीपीसी लगाया गया है।