फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: जूनियर को वरिष्ठ से अधिक वेतन देना गलत और मनमाना बताया, दिए ये आदेश

Tue, 24 Nov 2026 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वरिष्ठ कर्मचारी को उसके कनिष्ठ कर्मचारी से कम वेतनमान पर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। अदालत ने कहा कि उच्च वेतनमान देकर याचिकाकर्ता को उससे वंचित रखना भेदभावपूर्ण और अवैध है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी वरिष्ठ कर्मचारी को उसके कनिष्ठ  कर्मचारियों से कम वेतनमान देना मनमाना, भेदभावपूर्ण और कानून के विरुद्ध है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की पीठ ने याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए विभाग का 21 सितंबर 2010 का अस्वीकृति आदेश रद्द कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को 1 जनवरी 1996 से 4550-7220 का उच्च वेतनमान और सभी परिणामी लाभ देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा वास्तविक मौद्रिक लाभ याचिका दायर करने की तारीख से तीन साल पहले तक की अवधि के लिए मिलेंगे। यदि तीन महीनों के भीतर बकाया राशि नहीं दी जाती है, तो विभाग को भुगतान होने तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज देना होगा। याचिकाकर्ता नरेंद्र सिंह ने वर्ष 1974 में आईटीआई चंबा से टर्नर ट्रेड में डिप्लोमा किया था और उसी वर्ष विभाग में दैनिक वेतनभोगी मैकेनिक-कम-फिटर के रूप में जुड़े। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश के बाद उन्हें नियमित/वर्क-चार्ज आधार पर नियुक्ति मिली और विभाग के जवाब के अनुसार 30 जून 1978 को नियमित किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाद में राज्य सरकार की 30 अगस्त 1997 और 1 सितंबर 1998 की अधिसूचनाओं के तहत तकनीकी श्रेणियों के वेतनमानों को 50:30:20 के अनुपात में वर्गीकृत किया गया। याचिकाकर्ता का कहना था कि उनके कनिष्ठ को 4550-7220 का उच्च वेतनमान दिया गया, जबकि उन्हें 1 जनवरी 1996 से केवल 4020-6200 का वेतनमान दिया गया। विभाग ने 21 सितंबर 2010 को उनका अभ्यावेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वे प्रीतम सिंह से जूनियर हैं और उनके पास मोटर मैकेनिक का डिप्लोमा नहीं है। अदालत ने सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता के पास मोटर मैकेनिक का डिप्लोमा नहीं था, जबकि जूनियर कर्मचारियों के पास था। हाईकोर्ट ने कहा कि 1 सितंबर 1998 की अधिसूचना के तहत वेतनमान (50:30:20 के अनुपात में) शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि काडर की वरिष्ठता के आधार पर तय किए गए थे। पीठ ने दोहराया कि वरिष्ठ कर्मचारी को अपने जूनियर से कम वेतनमान नहीं दिया जा सकता। चूंकि सतीश कुमार, महिमा नंद और आत्मा राम याचिकाकर्ता के बाद सेवा में आए थे, इसलिए उन्हें उच्च वेतनमान देकर याचिकाकर्ता को उससे वंचित रखना भेदभावपूर्ण और अवैध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें