हाईकोर्ट की पहल, बैठक से सुलझेगा जेएसडब्ल्यू श्रमिक विवाद
प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़छम वांगतू और बासपा-दो हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से दायर राज्य सरकार और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत के समक्ष सभी पक्षों ने आपसी सहमति जताते हुए बैठक के जरिये मामले को सुलझाने का प्रस्ताव रखा है। अदालत के समक्ष पेश प्रस्ताव में बताया गया है कि रामपुर में जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, किन्नौर के सचिव की उपस्थिति में जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट के सभी श्रमिकों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए डीएलएसए सचिव आवश्यकता पड़ने पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर की सहायता ले सकेंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।