फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने जारी किए जजों के पदोन्नति, तबादला आदेश

Thu, 12 Jan 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालय में तैनात 15 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। इसके तहत मानवाधिकार आयोग में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात ज्योत्सना डडवाल को लोकायुक्त का रजिस्ट्रार तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालय में तैनात 15 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। इसके तहत मानवाधिकार आयोग में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात ज्योत्सना डडवाल को लोकायुक्त का रजिस्ट्रार तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना कृष्ण कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदोन्नत कर हिमाचल प्रदेश वक्फ ट्रिब्यूनल का चेयरमैन बनाया गया है। सीबीआई अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमन सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदोन्नत कर मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया गया है। घुमारवीं में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात प्रीति ठाकुर को भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदोन्नत कर बिलासपुर लगाया गया है।

विज्ञापन


नितिन कुमार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा को स्थानांतरित कर देहरा, धर्मशाला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी राणा को  पालमपुर, हरीश शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी को कुल्लू, अबीरा बासु अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन को पांवटा साहिब, राजेंद्र कुमार जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश कुल्लू को घुमारवीं लगाया गया है।  इसी तरह  हमीरपुर जिला के बड़सर में सिविल जज अनीता शर्मा को ऊना,  रोजी दहिया सिविल जज को हाईकोर्ट में अवकाश और प्रशिक्षण के पद पर रखा गया है। अंशुल मलिक सिविल जज को जुब्बल से पांवटा साहिब, मनु प्रिंजा सिविल जज घुमारवीं को बड़सर,  प्रवीण खदवाल सिविल जज शिमला को घुमारवीं और  शीतल गुप्ता सिविल जज पांवटा साहिब को जुब्बल स्थानांतरित किया गया है।  

हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता अनूप रतन को दिया वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा
 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। बता दें कि राज्य सरकार की पैरवी करने वाले महाधिवक्ता को यदि वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान नहीं किया हो तो उस स्थिति में हाईकोर्ट महाधिवक्ता को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान करता है। हाल ही में अनूप रतन को राज्य सरकार की पैरवी करने के लिए महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें