प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर सक्रिय ड्रग माफिया के खिलाफ लिखे शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए सरकार से 4 सप्ताह में जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने पंजाब शिव
सेना के राज्य प्रमुख योग राज शर्मा की ओर से लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश पारित किए। शिकायतकर्ता का कहना है कि लंबे अरसे से पंजाब-हिमाचल सीमा पर खासकर पठानकोट के साथ लगते गांव भदौरिया तहसील नूरपुर में ड्रग माफिया पूरी तरह सक्रिय है।