45,417 उम्मीदवारों ने क्लर्क और 25,623 उम्मीदवारों ने प्रोसेस सेवर के पदों के लिए आवेदन किया है। उम्मीदवारों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय की ओर से क्लर्क और प्रोसेस सर्वर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को निधारित की गई है। हाईकोर्ट की ओर से 14 सितंबर और 12 अक्तूबर को इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों में होगी। क्लर्क के पदों के लिए परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और प्रोसेस सर्वर के पदों के लिए दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक करवाई जाएगी।
विज्ञापन
45,417 उम्मीदवारों ने क्लर्क और 25,623 उम्मीदवारों ने प्रोसेस सेवर के पदों के लिए आवेदन किया है। क्लर्क के 211 और प्रोसेस सर्वर के 80 पदों के लिए यह परीक्षा करवाई जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अस्थायी तौर पर परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।
उनकी पहली वरीयता के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। उम्मीदवारों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों और परीक्षा की तारीख के बारे में ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों के रोल नंबर और केंद्रवार सूची उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट http://hphighcourt.nic.in पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।