फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक सम्मेलन में क्या बोले मुख्य न्यायाधीश?

Fri, 24 Apr 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के लोगों को प्रदेश के न्यायालयों में तेजी से न्याय मिलेगा। शुक्रवार को शुरू हो रहे न्यायिक सम्मेलन में इसका खुलासा किया जा सकता है। वीरवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश उच्च न्यायालय और प्रदेश न्यायिक अकादमी द्वारा राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल के सहयोग से शिमला में न्याय वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण, उपकरण एवं तकनीकी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के पांच कार्यरत न्यायाधीश, तीन रिटायर न्यायाधीश, विभिन राज्यों के हाईकोर्ट के आठ जजों के अलावा अधीनस्थ न्यायिक जज भाग लेंगे। इस समेलन का आयोजन होटल पीटरहॉफ में किया जाएगा। नेशनल ज्यूडिशल एकेडमी, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशल एकेडमी के सयुंक्त प्रयासों से किया जा रहा है। समेलन की अध्यक्षता प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सरकार के विधि एवं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशल एकेडमी के अध्यक्ष न्यायाधीश राजीव शर्मा उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें