स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीज में बुखार, तेज ठंड लगने, गला खराब होने, मांसपेशियों में दर्द होने, तेज सिरदर्द होने, खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण उभरते हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान- स्वास्थ व्यक्ति खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें। इसके अलावा आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें। खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।
खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें। सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़-भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग आठ-नौ घंटे) नींद लें।