फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दूसरों के लिए प्रेरणा बने ग्रामीण, खुद ही बना दी सड़क, दान दी जमीन, धनराशि भी जोड़ी

Thu, 23 Mar 2023 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

ज्यादा दिक्कतों का सामना अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध करने में करना पड़ता था। इसी वजह से गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क मार्ग निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उखली पंचायत में सड़क निर्माण के दौरान उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत उखली के तहत आने वाले सनेड़ गांव के ग्रामीणों ने एकजुटता का संदेश देते हुए बुधवार को श्मशानघाट के लिए सड़क का निर्माण किया। ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि सड़क के लिए दान कर मिसाल पेश की। ग्रामीणों ने न सिर्फ अपनी भूमि को दान किया, बल्कि सड़क निर्माण कार्य के लिए स्वयं ही बजट का भी प्रावधान कर लिया।

विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे और सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते रहे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर श्मशानघाट स्थित है। क्षेत्र में किसी इनसान की मृत्यु हो जाने के उपरांत शव को एक किलोमीटर तक ले जाना पड़ता था। ज्यादा दिक्कतों का सामना अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध करने में करना पड़ता था।

इसी वजह से गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क मार्ग निकालने का निर्णय लिया। सभी द्वारा सहमति जताने के बाद बुधवार के दिन सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान गांव के लगभग सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य के दौरान गांव के ग्रामीण कर्म सिंह, सुभाष चंद, कैप्टन हरिचंद, फोरमैन ज्ञानचंद, प्रदीप रांगड़ा, सूबेदार विनोद कुमार, संतोष कुमार, मनोहर लाल, मेघ सिंह, तेज सिंह, केवल कृष्ण, रंगीला राव, रतन चंद, बलवीर सिंह, पृथी चंद, कुलदीप धीमान, उमेश ठाकुर, करणजीत, ओंकार चंद, धर्म चंद धीमान, सन्नी, नरेश कुमार, पम्मी धीमान, विपिन कुमार, विक्की, राजेंद्र, जसवंत, बंटू, नीरज और मानसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें