फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये मंगाया मोबाइल, पार्सल खोला तो उड़ गए होश

Tue, 28 Nov 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये मोबाइल फोन मंगवाया। जब पार्सल पास पहुंचा तो उसे खोलते ही युवक के होश उड़ गए। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। उपमंडल भोरंज का एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। 
विज्ञापन


युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये मोबाइल फोन मंगवाया था। जब पार्सल युवक के पास पहुंचा तो उसमें मोबाइल की बजाय कूड़ा भरा हुआ था। उपमंडल के गांव जौह निवासी युवक राकेश कुमार पुत्र कन्हैया राम ताल कस्बे में मैकेनिक और स्पयेर पार्ट की दुकान करता है।

उसने बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल के दौरान एक शातिर ने बताया कि उसका लक्की ड्रॉ निकला है और दस हजार रुपये मूल्य का ब्रांडेड मोबाइल फोन चार हजार रुपये में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे दिया झांसा

उसके बाद राकेश ने ऑनलाइन भुगतान करके मोबाइल का ऑर्डर दे दिया। ऑर्डर के बाद पार्सल जब उसके घर पहुंचा तो खोलने पर उसके अंदर कूड़ा भरा हुआ था। इस तरह से युवक ठगी का शिकार हुआ।

उधर, पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि ऑनलाइन ठगी से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आई है। लोगों को सोच-समझकर ही ऑनलाइन ऑफर चुनना चाहिए।

अगर आपको मोबाइल पर कोई लॉटरी या लक्की ड्रॉ से संबंधित कोई भी लुभावना प्रलोभन दे रहा है तो ऐसी कॉल से बचें। आजकल देश में साइबर क्राइम ने अपनी जड़ें पूरी तरह से फैला रखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें