बागवानी मंत्री महेंद्र ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि विश्व बैंक के 1134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत सेब के खराब पौधों की खरीद करने वाले अफसर नपेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों की कार्यप्रणाली की पहले जांच करेंगे। किसी अधिकारी ने प्रोजेक्ट में गलत किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
ये पौधे वैज्ञानिकों की टीम ने लाने थे, लेकिन इसके लिए एक विदेशी फ्रेंक मास्क को भेजा गया। इनमें कई पौधे सूखे आए थे। सरकार जाने से पहले 20 लाख पौधों का ऑर्डर दिया और 62 करोड़ खर्च किए गए। 16 एमएम के पौधे खरीदने थे और 25 से 40 एमएम मोटाई के 10 फीट लंबे पौधे खरीदे गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: सदन में पीटीए शिक्षकों समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पौधों के साथ वायरस भी आया। मंत्री ने कहा कि 2023 तक बागवानी विकास प्रोजेक्ट पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। किसी भी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं करेंगे। मंत्री ने कहा कि निचले क्षेत्रों के लिए 1688 करोड़ का शिवा प्रोजेक्ट से बागवानी विकास होगा।