फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 108 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती करेगी सरकार

Wed, 21 Aug 2019 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के आयुर्वेद औषधालयों और अस्पतालों में जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा। हाल ही में सरकार ने 82 आयुर्वेद डॉक्टरों की बैच आधार पर भर्ती की है जबकि 82 पद हिमाचल लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरे हैं।

विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार और 108 रिक्त पदों को भरने जा रही है। अस्पतालों में नर्सों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों को भी भरा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यह जानकारी विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

शौरी ने बंजार विधानसभा क्षेत्र में आयुर्वेद डॉक्टरों के खाली पडे़ 19 पदों को भरने, बंजार से धर्मशाला के लिए एसडीएमओ शिफ्ट करने का मामला उठाया। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एसडीएमओ को आयुष प्रोजेक्ट के लिए धर्मशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने ली चुटकी

प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है और उन्हें जल्द ही बंजार भेजा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने चुटकी लेते हुए कहा - मंत्री जी, बंजार का मामला है डाक्टर भेज दो, ऐसे में सदन में खूब ठहाके लगे। स्वास्थ्य मंत्री ने हंसते हुए जवाब दिया - डाक्टर भेज रहे हैं जनाब...।

रामलाल जी! आपका प्रश्न बिलासपुर जिला से भी लंबा
सदन में उस समय खूब ठहाके लगे जब मुख्यमंत्री ने विधायक रामलाल ठाकुर से कहा - सदस्य आपका प्रश्न बिलासपुर जिले से भी लंबा है। ऐसे में इसका जवाब इस सत्र में तो क्या अगले सत्र में दिए जाने पर भी विचार किया जाएगा। दरअसल, विधायक रामलाल ने जिले से संबधित तीन प्रश्न पूछे लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें