फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइलाज बीमारी से जूझ रहे मरीजों को हर महीने दिए जाएंगे इतने रुपये, सर्वे शुरू

Mon, 24 Jun 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब प्रदेश सरकार सहारा योजना के तहत हर माह दो हजार रुपये देगी। प्रदेश में इस समय कितने मरीज लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे हैं, सरकार मेडिकल ब्लॉक के जरिये इसका सर्वे करवा रही है। बीएमओ को सर्वे करने के निर्देश दे दिए हैं। इस सर्वे में कैंसर, लकवा, पार्किन्स, बिस्तर से उठ नहीं सकने वाले मरीज और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की संख्या का पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


वैसे सरकार ने आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना चलाई है। इससे मरीजों का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो रहा है, लेकिन इन योजनाओं में लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे मरीज नहीं आते हैं। ऐसे में सरकार ने इन मरीजों के लिए सहारा योजना शुरू की है।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कई लाइलाज या ठीक होने की कम संभावना वाले मरीजों को सरकार सहारा योजना के तहत दो हजार रुपये हर माह देगी। इन पैसों को मरीज दवाई या खुराक के लिए खर्च कर सकेंगे। ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें