हिमाचल सरकार एक लाख परिवारों की गरीबी दूर करने की योजना पर काम कर रही है। सालाना चार लाख से कम आय वाले गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारी जाएगी। ऐसे परिवारों को चिह्नित करने के लिए हर जिले में सर्वेक्षण किया जाएगा।
इसके बाद सरकार इन्हें योजनाओं के तहत कृषि- बागवानी और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ऐसे एक लाख गरीब परिवारों की सूची तैयार करेगा।
आर्थिक आरक्षण के लिए पात्र परिवारों से ही ऐसे परिवारों को चुना जाएगा। सरकार गरीबी का दाग भी मिटाएगी और आर्थिक आरक्षण के लिए पात्र परिवारों की संख्या भी कम हो जाएगी।