राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों से मांगे पूरी करवाने के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए संगठनों को साथ मिलकर काम करना होगा। किसी भी दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लें, इसमें राजकीय अध्यापक संघ पूरी ताकत के साथ शामिल होगा।
शिक्षकों की जेसीसी न होना, ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल न करना, अनुबंध से नियमित हुए अध्यापकों को उनकी प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता सहित लाभ न देना, पैट, पैरा और
पीटीए शिक्षकों को नियमित न करना, प्रवक्ता पदनाम बहाल न करना जैसे कई मामले हैं।
जिन पर शिक्षा विभाग मौन होकर बैठा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए शिक्षक संगठनों को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के रिजल्ट के आधार पर शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकने के फैसले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।