कार्यालय में रिश्वत लेने के मामले को रफा-दफा करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को दस लाख रुपये घूस देते हुए पकड़े गए आरटीओ नालागढ़ ओम प्रकाश पुरी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के दौरान ओमप्रकाश पुरी को शिमला स्थित निदेशालय में नियुक्ति दी गई है।
इसके अलावा रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार एआरटीओ कालाअंब दीनू राम को भी सस्पेंड कर दिया गया है। दीनू राम को अगले आदेशों तक एआरटीओ कार्यालय नाहन में नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।