फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी के 1134 करोड़ के प्रोजेक्ट का कंसलटेंट तलब

Thu, 02 Aug 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागवानी के 1134 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के कंसलटेंट को 7 अगस्त को तलब किया गया है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने 3267 करोड़ के जल संरक्षण प्रोजेक्ट के कंसलटेंट को 2 करोड़ दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार ने महज 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सौ करोड़ की ऐसी कौन सी कंसलटेंसी की है। इस प्रोजेक्ट के तहत पूर्व सरकार ने 7.55 लाख पौधे खरीदे थे। ये पौधे नर्सरियों में ही बडे़ हो गए हैं। इनमें कई पौधे अधमरे और बीमार भी हैं।

मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विदेशों से सौ करोड़ की कंसलटेंसी लेने की क्या जरूरत थी। विदेशों से ऐसे समय में सेब पौधे मंगवाए गए, जबकि हिमाचल के बगीचों में पौधे नहीं लगाए जा सकते। बागवानों को खराब पौधे दिए तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों से कहा गया है कि प्रदेश में ही फलदार पौधे विकसित किए जाएंगे और फिर ये बागवानों को दिए जाएंगे। कहा कि जल संरक्षण के 3267 करोड़ के प्रोजेक्ट के वर्तमान सरकार कंसलटेंट को करीब 2 दो करोड़ रुपये दे रही है। ऐसी स्थिति में 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट की कंसलटेंसी के लिए सौ करोड़ की व्यवस्था करने से सवाल उठना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें