फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बाइक एंबुलेंस की शुरुआत, उत्तर भारत का पहला राज्य बना

Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने के बाद अब घायलों को स्पॉट पर तुरंत प्राथमिक उपचार मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर से 108 बाइक एंबुलेंस सेवा के तहत दो बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


हिमाचल इस सेवा को आरंभ करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है। यह सेवा जीवीके ईएमआरआई द्वारा सार्वजनिक निजी सहभागिता आधार पर आरंभ की गई है। 

बाइक एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाइक एंबुलेंस सेवा प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत शुरू की गई है। ऐसा देखा गया है कि कई बार 108 रोगी वाहन सेवा यातायात अवरुद्ध होने अथवा एंबुलेंस संपर्क मार्गों की उपयुक्त उपलब्धता न होने के कारण शिमला शहर में लोगों को समय पर नहीं मिल पाती है। 

विज्ञापन

यहां शुरू होगी बाइक एंबुलेंस सेवा

बाइक एंबुलेंस सेवा पहले से क्रियाशील 108 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा की अनुपूरक सेवा होगी। पहले चरण में यह सेवा शिमला शहर में शुरू की जाएगी। इसके बाद मंडी और धर्मशाला में इसे शुरू किया जाएगा।

कहा कि यह 108 एंबुलेंस सेवा जिसे प्रथम प्रतिक्रिया बाइक के नाम से भी जाना जाता है, मरीजों तथा दुर्घटना पीड़ितों को बेहतर 108 एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी। हिमाचल तमिलनाडु, कर्नाटक और गोवा के बाद देश का चौथा ऐसा राज्य है, जहां बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।

 
विज्ञापन

बाइक में उपलब्ध होंगी उपचार किट और दवाएं 

इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव मनीषा नंदा, प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना, निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पंकज रॉय मौजूद रहे।

बाइक एंबुलेंस सेवा में प्राथमिक उपचार किट सहित चिकित्सा उपकरण व दवा इत्यादि उपलब्ध होंगे। शिमला शहर में 108 नंबर पर कॉल आने के बाद आपात प्रतिक्रिया अधिकारी रोगी की गंभीरता तथा संबंधित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप 108 एंबुलेंस अथवा बाइक एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाएगा।

बाइक एंबुलेंस सेवा स्थल पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम रोगी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो नियमित 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता ली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें