नालागढ़ के फार्मा पार्क के लिए मैसर्स जेएजीएस फार्मा कंपनी के साथ लगभग 750 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के लिए करार किया है। सरकार ने मैसर्स जेएजीएस फार्मा के निदेशक अमनदीप सिंह, जसपिंदर सिंह, गगनीत सिंह और करण आहुजा के साथ निवेश को लेकर समझौता हस्ताक्षर किए। इस दौरान सरकार की ओर से निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नालागढ़ के फार्मा पार्क के लिए मैसर्स जेएजीएस फार्मा कंपनी के साथ लगभग 750 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के लिए करार किया है। इस उद्योग में 1000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यहां एपीआई और कैप्सूल शेल का निर्माण होगा। इस फार्मा पार्क के लिए करीब 20 से 30 एकड़ जमीन की जरूरत है। परियोजना के साथ करीब दस सहायक इकाइयों के भी आने की उम्मीद है।इसके अलावा 850 करोड़ के निवेश के साथ किनवन फार्मा पार्क भी नालागढ़ में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जो देश में एंटीबायोटिक दवाओं की 57 फीसदी आवश्यकता को पूरा करेगा। केंद्र सरकार ने पहले ही उत्पादन से जुड़ी योजना के तहत मैसर्स किनवन फार्मा परियोजना को मंजूरी दे दी है। उधर, सरकार ने मैसर्स जेएजीएस फार्मा के निदेशक अमनदीप सिंह, जसपिंदर सिंह, गगनीत सिंह और करण आहुजा के साथ निवेश को लेकर समझौता हस्ताक्षर किए। इस दौरान सरकार की ओर से निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति मौजूद थे। इस पार्क की अनुमानित एपीआई क्षमता 4000 टन विभिन्न अणुओं की होगी, जिसमें दर्द निवारक एंटी बायोटिक्स, एंटी डायबिटिक, कार्डियो वैस्कुलर आदि शामिल हैं।