लोगों का आरोप था कि मूल्य निर्धारित न होने से शराब विक्रेता मनमाने दाम पर शराब बेच रहे हैं। चूंकि नीति ही ऐसी थी, इसलिए सरकार और विभाग ने भी शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया।
लेकिन जयराम सरकार ने आने के बाद पुरानी नीति को निरस्त कर दिया। साथ ही नई नीति को 1 अप्रैल से लागू करने का भी एलान कर दिया। हाल में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने नई शराब नीति को मंजूरी दे दी जिसमें शराब की एक बोतल पर दो
रुपये का सेस लेकर गौ सदन चलाने के लिए उपयोग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सरकार ने शराब ठेके आवंटन के लिए लाटरी के आवेदन भी आमंत्रित कर लिए। अब लाटरी निकालने से कुछ दिन पहले विभाग ने नीति में संशोधन कर दिया है।