फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस संभालेगी इन दो हवाई अड्डों की सुरक्षा, केंद्र ने लिया फैसला

Tue, 13 Mar 2018 02:15 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
airport shimla
विज्ञापन

हिमाचल में दो हवाई हड्डों की सुरक्षा हिमाचल पुलिस संभालेगी। भुंतर के साथ शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा अब हिमाचल पुलिस के हवाले होगी। सस्ती हवाई सेवा से जुड़े दोनों हवाई अड्डों से सीआईएसएफ की सुरक्षा हटाई जाएगी।

विज्ञापन


 इस बाबत केंद्र ने प्रदेश सरकार को पत्र जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने भुंतर और शिमला हवाई अड्डों के लिए 2500 रुपये में उड़ेगा देश का आम नागरिक योजना शुरू की है। शिमला के लिए पिछले साल से सस्ती उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 

भुंतर हवाई अड्डे के लिए भी डेक्कन कंपनी अपनी सेवा शुरू करने वाली है। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते से दोनों हवाई अड्डों की सुरक्षा हिमाचल पुलिस के हवाले हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी स्तर का अफसर तैनात रहेगा

इससे पहले करीब 125 पुलिस कर्मचारियों को एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग कोर्स (एवसेक) करवाया जाएगा। यह शिमला या दिल्ली में होगा। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने जिन हवाई अड्डों के लिए सस्ती हवाई सेवा शुरू की है, वहां खर्चे को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

केंद्र सरकार के सीआईएसएफ जवानों को भुंतर और शिमला हवाई अड्डों से हटाने के बाद प्रदेश सरकार भी सक्रिय हो गई है। भुंतर एयरपोर्ट की सुरक्षा में 41 और शिमला हवाई अड्डे में 43 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। दोनों एयरपोर्ट में एक-एक डीएसपी स्तर का अधिकारी भी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें