फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! अब आपको मोबाइल पर मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जॉब की हर जानकारी बेरोजगारों को मोबाइल पर मिलेगी। हिमाचल सरकार जल्द ही लाखों बेरोजगारों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप लांच करने जा रही है। यह एप्लीकेशन एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर चलेगी। जैसे ही कहीं कोई रिक्ति होगी, तो बेरोजगार को तुरंत पता चल जाएगा।
विज्ञापन


किस बेरोजगार ने कब रोजगार केंद्र में रिन्यूवल करवाना है, इसकी भी जानकारी मिलती रहेगी। राज्य सरकार का रोजगार महकमा एनआईसी की मदद से इस ऐप को तैयार करने में जुटा है। इस एप्लीकेशन (ऐप) का नाम इंप्लायमेंट एक्सचेंज रजिस्ट्रेंट मोबाइल रखा जाना प्रस्तावित है। इसमें राज्य के रोजगार केंद्रों में दर्ज तमाम बेरोजगारों की जानकारी होगी।
Trending Videos

ये सूचना भी मिलेगी आपको

ये सूचना भी होगी कि कब, किस बेरोजगार ने पंजीकरण कराया है। उसे इसे कब तक रिन्यू करवाना है। इसके अलावा किस विभाग में रिक्त पदों के लिए कौन बेरोजगार आवेदन कर सकता है, या किस उद्योग में किस तरह के पद कब तक भरे जाएंगे। इसके लिए अलर्ट लगातार मिलते रहेंगे।

बेरोजगार मोबाइल पर जैसे ही ऐप खोलेगा, उसे अपने बारे में सामान्य जानकारी मिल जाएगी। बेरोजगारों को इस ऐप पर पर्सनल इन्फॉरमेशन के लिए अलग-अलग कोड दिए जा सकते हैं। नेशनल इन्फॉरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) रोजगार विभाग के प्रस्ताव पर इस ऐप को तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

राज्य में हैं 10 लाख बेरोजगार

जल्दी ही इसे लांच किया जा सकता है। एनआईसी के स्टेट इन्फॉरमेटिक्स अधिकारी अजय सिंह चहल ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रोजगार विभाग के साथ इस ऐप को बनाने की प्रक्रिया चल रही है। हिमाचल में करीब 10 लाख बेरोजगारों को विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत किया गया है।

दो साल पहले करीब साढ़े आठ लाख बेरोजगार दर्ज थे। लगभग डेढ़ लाख बेरोजगारों का नया पंजीकरण पिछले कुछ अरसे में हुआ है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि लाखों बेरोजगारों ने नया पंजीकरण कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ पाने के लिए किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें