फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नए सीवरेज प्रोजेक्टों पर रोक, इसलिए उठाया कदम

Mon, 03 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के प्लानिंग विभाग ने सीवरेज के नए प्रोजेक्टों पर रोक लगा दी है। जब तक शहरी विकास विभाग पुराने प्रोजेक्टों को सिरे नहीं चढ़ा लेता तब तक नए प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिलेगी। हिमाचल में 10 शहर ऐसे हैं जहां सीवरेज लाइन नहीं है। इन निकायों के लोग अभी भी पुराने ढर्रों यानि सेफ्टी टैंक के सहारे है।

विज्ञापन


चंबा, नैनादेवी, ठियोग, बिलासपुर, चंबा, बिलासपुर आदि शहरी निकाय शामिल है। शहरी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर, नालागढ़, बद्दी, ठियोग, सुन्नी आदि ऐसे शहर हैं जहां सीवरेज लाइन बिछाने और कनेक्शन देने के लिए पैसा जारी हुए 15 से 20 साल हो गए हैं लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है।

शहरी विकास विभाग का तर्क है कि लोगों की आपसी रंजिश, और जमीनी विवाद के चलते योजना सिरे नहीं चढ़ रही है। अब विभाग योजना को सिरे चढ़ाने के लिए कलस्टर तैयार करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर बनेगी ज्वाइंट एक्शन कमेटी

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी
शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों की एक ज्वाइंट कार्डिनेशन कमेटी बनेगी जो इस योजना को सिरे चढ़ाएगी। लंबित पड़े प्रोजेक्टों को शीघ्र ही सिरे चढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भी माना विभागों में नहीं तालेमल
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मानसून सत्र में विधानसभा में जानकारी दी कि शहरी विकास विभाग और आईपीएच विभाग में तालमेल नहीं है। इसके चलते प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें