कौशल विकास निगम के तहत परिवहन निगम ढाई महीने के लिए युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण देता रहा है। इस महीने के तीसरे सप्ताह में करीब ढाई सौ कंडक्टर का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा।
अगला बैच बिठाने के लिए सरकार की ओर से परिवहन निगम को मंजूरी नहीं मिल रही है।
ऐसे में हिमाचल में करीब 200 बसें के पहिये थम जाएंगे, चूंकि इन प्रशिक्षु कंडक्टर के सहारे ही हिमाचल में परिवहन निगम की बसें सड़कों में दौड़ रही है।