फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में यहां खुलेगी पहली लॉ यूनिवर्सिटी

Wed, 22 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
इसके लिए राज्य सरकार ने अध्यादेश लाया है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में प्रदेश का पहला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने अध्यादेश लाया है। अप्रैल 2015 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला के पीटरहॉफ में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रदेश विधानसभा में इस विश्वविद्यालय को खोलने के लिए कानून पास किया जाना था।
विज्ञापन


मगर सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र का इंतजार किए बगैर ही इस संबंध में अध्यादेश ला दिया है। अब इस बारे में विधेयक मानसून सत्र में पारित किया जा सकता है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अध्यादेश 2016 को मंगलवार को राजपत्र में भी अधिसूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

25 को शिमला आएंगे सीजेआई

भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ज्यूडिशियल एकेडमी का लोकार्पण करेंगे।
इस अध्यादेश के लॉ यूनिविर्सिटी शिमला में खुलेगी। इस यूनिविर्सिटी के कुलाध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे। विवि के कुलाधिपति हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। इस यूनिवर्र्सिटी का कुलपति पारंगत विद्वान और विधि में उत्कृष्ट विद्वान या विख्यात विधिवेता होगा। वह विश्वविद्यालय का पूर्णकालिक वैतनिक अधिकारी होगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर 25 जून को राजधानी शिमला से सटे घणाहट्टी स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी का लोकार्पण करने शिमला आएंगे। घणाहट्टी के पास घंडल गांव में ज्यूडिशियल एकेडमी का निर्माण किया गया है। अकादमी के सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर वे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के संयुक्त सहयोग से होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें