इसी तरह राज्य से बाहर के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एसएएस नगर मोहाली, आईवी हॉस्पिटल एसएएस नगर मोहाली, श्री गुरु हरकिशन सिंह आई अस्पताल ट्रस्ट सोहाना सेक्टर मोहाली, शर्मा आई हॉस्पिटल लेजर सेंटर जैल सिंह नगर रोपड़, पन्नू आई हॉस्पिटल रोपड़, संघा अस्पताल रोपड़ और ट्रिनिटी
अस्पताल रोपड़ को भी एंपैनल किया है। पन्नू आई हॉस्पिटल रोपड़ और संघा अस्पताल रोपड़ को ईएसआई के तहत भी सूचीबद्ध किया गया है। ईएसआई अस्पतालों में श्रमिकों का भी उपचार किया जा सकता है। नंदा अस्पताल ऊना को भी ईएसआई के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
राज्य के भीतर सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या अब बढ़कर 93 हो गई है। राज्य से बाहर के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या 42 हो गई है। इनमें मेदांता गुड़गांव समेत कई महत्वपूर्ण अस्पताल हैं।
ईएसआई के तहत अब तक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की संख्या 16 हो गई है। एम्स नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ समेत हिमाचल से बाहर के24 बडे़ सरकारी अस्पताल पहले से ही कर्मचारियों के इलाज को सूचीबद्ध हैं।