फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फेरबदल: हिमाचल में 27 डीएसपी के कार्यभार बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 14 Jul 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
एचपीपीएस अधिकारी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बुधवार शाम को 27 हिमाचल पुलिस सेवा(एचपीपीएस) अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की ओर से जारी किए गए हैं। डीएसपी पीटीसी डरोह राजेश कुमार को डीएसपी(मुख्यालय) मंडी , एसडीपीओ नयना देवी अभिमन्यू वर्मा को डीएसपी(मुख्यालय) चंबा, डीएसपी चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन बस्सी अमित ठाकुर को डीएसपी पीटीसी डरोह कांगड़ा, एसडीपीओ पालमपुर कुलविंदर सिंह डीएसपी(मुख्यालय) ऊना,  डीएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी राहुल शर्मा को डीएसपी(लीव रिजर्व) सीआईडी फिंगरप्रिंट ब्यूरो जुन्गा शिमला, एसडीपीओ सरकाघाट चंद्रपाल सिंह को एसडीपीओ ज्वालामुखी, डीएसपी (मुख्यालय) मंडी करण सिंह गुलेरिया को डीएसपी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह, डीएसपी किन्नौर(मुख्यालय) विपन कुमार को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला, एसडीपीओ काजा सुशांत शर्मा को डीएसपी सीआईडी मंडी, डीएसपी(मुख्यालय) कुल्लू प्रियंक गुप्ता को डीएसपी एनसीसी एंड आरयू कुल्लू, डीएसपी(मुख्यालय) ऊना रमाकांत ठाकुर को डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह तैनात किया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी प्रथम आईआरबी बनगढ़ मीनाक्षी देवी को डीएसपी(मुख्यालय) नाहन, डीएसपी एसएनसीसी एंड आरयू कुल्लू रोहित मृगपुरी को एसडीपीओ काजा, एसडीपीओ ज्वालामुखी तिलक राज को एसडीपीओ सरकाघाट, डीएसपी मुख्यालय चंबा अजय कुमार को डीएसपी एसबी एंड एसीबी चंबा, डीएसपी(लीव रिजर्व) कुल्लू फिरोज खान को डीएसपी(मुख्यालय) कुल्लू, एसडीपीओ सुंदरनगर गुरबचन सिंह को दूसरी आईआरबी सकोह, डीएसपी(लीव रिजर्व) एसवी एंड एसीबी कैलाश चंद को डीएसपी एसवी एंड एसीबी शिमला, डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह दिनेश कुमार को एसडीपीओ सुंदरनगर, डीएसपी(सीडब्ल्यूओ) लखविंदर सिंह को एसडीपीओ थियोग, डीएसपी(सीडब्ल्यूओ)  पुलिस मुख्यालय  क्षमा दत्त शर्मा को डीएसपी(सीडब्ल्यूओ)  सुरक्षा राजभवन, डीएसपी(सीडब्ल्यूओ) पुलिस मुख्यालय निशांत कुमार को डीएसपी (सीडब्ल्यूओ) सीआईडी शिमला, डीएसपी(सीडब्ल्यूओ) पुलिस मुख्यालय मोहन लाल को एसडीपीओ पालमपुर, डीएसपी(सीडब्ल्यूओ) पुलिस मुख्यालय नवीन झा को डीएसपी(मुख्यालय) किन्नौर, डीएसपीसी(सीडब्ल्यूओ) पुलिस मुख्यालय चमनलाल को एसडीपीओ रोहड़ू  तैनात किया गया है।

यहां क्लिक कर देखें तबादला सूची
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें