हिमाचल पुलिस के मुखिया के रूप में डीजीपी संजय कुंडू की नियुक्ति के तीन दिन बाद जयराम सरकार ने पुलिस मुख्यालय की तस्वीर भी बदल दी है। मंगलवार को गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात एसबी नेगी को फिर से एडीजी व कमांडेंट जनरल होमगार्ड और फायर सर्विस लगा दिया गया है। इसके साथ ही एडीजी एपीटी एन वेणुगोपाल को एडीजी कानून व्यवस्था का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।