फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: जसूर में सुबह आठ से चार बजे तक खुलेंगी दुकानें, नूरपुर में इस समय बाजार खोलेंगे व्यापारी

Tue, 02 Jun 2020 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
विज्ञापन
धर्मशाला का बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसूर कस्बे में दुकानें सुबह आठ से शाम चार बजे तक ही खुली रहेंगी। जसूर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान राजू महाजन ने कहा कि कोरोना के चलते जहां बाजार में मंदी का वातावरण है। वहीं, आम लोग भी करोना के भय से बाजार नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा व्यापारियों की कोरोना काल में सुरक्षा के चलते हुए यह फैसला लिया गया है। बैठक में भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उधर, नूरपूर व्यापार मंडल की ओर से कोरोना वायरस के चलते तीन मई से दुकानें खोलने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। नूरपुर व्यापार मंडल के प्रधान अश्विनी सूरी ने बताया कि व्यापारी वर्ग अपनी व समाज की सुरक्षा के लिए चिंतित है। शहर के कुछ  व्यापारियों ने दुकानें खोलने के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था।

इस पर सोशल मीडिया के माध्यम से दुकानें व व्यापारिक संस्थान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अपील की गई। व्यापारी वर्ग ने सोशल मीडिया पर उनकी इस अपील का समर्थन किया। इसे देखते हुए अब बुधवार से शहर में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी ग्राहकों को भी जागरूक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें