फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी, मंत्रिमंडल में मिली थी मंजूरी

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को राहत देते हुए नियमित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।कार्मिक विभाग ने 31 मार्च, 2018 तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले सरकारी कर्मियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल बैठक में नियमितीकरण को मंजूरी दी गई थी। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर 31 मार्च और 30 सितंबर को तीन साल का सेवाकाल पूरी करने वाले कर्मियों को नियमित करने के सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं।

निर्धारित समय पर सरकार के फैसला नहीं लेने के चलते नियमित होने वाले कर्मियों को डेढ़ से दो माह के बाद वित्तीय और अन्य लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों को बैकडेट से लाभ नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग के नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी विभाग अपनी प्रक्रिया शुरू करेंगे। पात्र कर्मचारियों के दस्तावेजों के परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें