फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन नामांकन को चलेगा विशेष अभियान : जयराम ठाकुर

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन को पात्रों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा तथा ताऊ गांव के निवासियों के साथ सामाजिक सुरक्षा योजना पर वीडियो कांफ्रेंस की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की गई है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के 1.30 लाख वृद्ध लाभान्वित हुए हैं।

इस पर सालाना 200 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी पात्रों के नामांकन को विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


इससे उन्हें शीघ्र 1300 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलनी सुनिश्चित हो। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल, परियोजना अनुश्रवण के सचिव आरएन बत्ता, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें