फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल में विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही सरकार: जयराम 

Sun, 16 Aug 2020 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ कुल्लू
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल सरकार अटल टनल रोहतांग में विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। विस्ताडोम में पारदर्शी खिड़कियों और शीशे की छत की सुविधा होती है। अगर योजना सीरे चढ़ती है तो आने वाले समय में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पारदर्शी बस में बैठकर रोहतांग टनल के अलावा यहां की वादियों के नजारे ले सकेंगे। कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वाजपेयी ने कुल्लू के प्रीणी गांव में अपने जीवन के कुछ यादगार दिन बिताए थे। रोहतांग सुरंग का निर्माण उनका सपना था जो जल्दी ही पूरा होने वाला है।

विज्ञापन


इसी वर्ष सितंबर के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों मे अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग रोहतांग को एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार पर्यटकों के लिए इस सुरंग में विस्ताडोम बस सेवा आरंभ करने पर विचार कर रही है। सीएम ने कहा कि कुल्लू के बिजली महादेव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा तथा इस पर्यटन स्थल को रोपवे सुविधा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें